प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी सूत्रों ने खबर दी है कि सऊदी अरब का एक प्रतिनिधि दल दमिश्क़ के दौरा पर गया है और वहाँ उच्च सुरक्षाधिकारियों से बातचीत की है । शाम टाइम्स के अनुसार सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद को भेजे गए सन्देश का सकारात्मक जवाब मिलने के बाद यह सऊदी दल दमिश्क़ की यात्रा पर गया है । सऊदी अरब ने दोनों देशों के बीच एक नया अध्याय शुरू करने की पेशकश की थी जिसके बाद यह सऊदी दल दमिश्क़ आया है । सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों देशों के बीच उपराज्यपाल स्तर तक के संबंध शुरू हो सकते हैं । ऐसी स्थिति में सिर्फ समय का चयन अहम मुद्दा है कि कब सऊदी अरब के उप राज्यपाल दमिश्क़ पहुंचे ।
17 अगस्त 2017 - 14:15
समाचार कोड: 848853
सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सीरियन राष्ट्रपति बश्शार असद को भेजे गए सन्देश का सकारात्मक जवाब मिलने के बाद यह सऊदी दल दमिश्क़ की यात्रा पर गया है ।